21/11/2020,2:43:51 PM.
|
कोलकाता: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शुक्रवार को छठ पूजा की रात राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में बारिश हुई है। इसकी वजह से ठंड बढ़ गई है।
असमय बारिश के चलते सुबह के समय छठ घाट पर कोसी भरने से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक छठ व्रतियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह 6:00 बजे बारिश बंद हुई जिसके बाद छठ व्रतियों ने अर्घ्य देना शुरू किया। अब शनिवार को मौसम विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रविवार को तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले सप्ताह से तापमान कम हो जाएगा। मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी हवाएं राज्य की सीमा में प्रवेश कर चुकी हैं जिसकी वजह से तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। शुक्रवार रात से ही ठंड लग रही है जो शनिवार सुबह तक जारी है।
कोलकाता के अलावा पुरुलिया, बांकुड़ा, नदिया, उत्तर व दक्षिण 24 परगना तथा हावड़ा जिलों में बारिश हुई है।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply