10/12/2020,1:12:30 PM.
|
राज्य सकार पर सुरक्षा को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप, अमित शाह को लिखा पत्र
कोलकाता: बंगाल में दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने जेपी नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का आरोप है कि बंगाल दौरे पर आए जेपी नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है। उन्होेंने कहा कि जेपी नड्डा के कई कार्यक्रमों के दौरान पुलिस ने आवश्यक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई।
दिलीप ने आरोप लगाया कि बुधवार को हेस्टिंग्स में भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के सामने 200 से अधिक लोग हाथों में लाठियां लेकर इकट्ठा हुए थे। उन्हें काला झंडा दिखाया गया। राज्य पुलिस ने उन्हें रोका तक नहीं। दिलीप घोष के अनुसार भीड़ नड्डा के कार के पास तक पहुंच गई। पायलट कार तक नहीं थी। जहां-जहां गए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए थे।
गौरतलब हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी.नड्डा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। जेपी नड्डा को काला झंडा दिखा गया। कोलकाता पहुंचने के बाद उन्होंने हेस्टिंग्स में चुनाव प्रबंधन कार्यालय का उद्घाटन किया। यहां पहुंचते ही करीब 30 से 35 लोगों ने जेपी नड्डा को उद्देश्य कर ‘गो बैक’ का नारा लगाया और काला झंडा दिखाया।
बीते कल जैसे ही वे हेस्टिंग्स के पास पहुँचे अचानक नड्डा के काफिले के सामने कुछ प्रदर्शनकारी आ गए, और प्रदर्शन करने लगे थे। यहां से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा में ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी असहिष्णुता का दूसरा नाम है। रवीन्द्रनाथ जी ने जिस तरह से देश को दृष्टि दी वो सभी जानते हैं, लेकिन आज बंगाल में असहिष्णुता बढ़ती जा रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने आरोप लगाया है कि बंगाल दौरे पर आए जेपी नड्डा की सुरक्षा में लापरवाही बरती गई है। जेपी.नड्डा के कई कार्यक्रमों के दौरान पुलिस ने आवश्यक सुरक्षा मुहैया नहीं कराई। घोष ने कहा कि नड्डा की सुरक्षा में उदासीनता दिखाई गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply