11/12/2020,8:55:20 PM.
|
कोलकाता: दक्षिण कोलकाता के लेक थाना क्षेत्र से शुक्रवार को टॉलीवुड अभिनेत्री का शव उसके मकान से बरामद हुआ। मृत अभिनेत्री का नाम देवदत्ता बनर्जी उर्फ आरिया बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार शुक्रवार सुबह भवानीपुर स्थित इलाके से अभिनेत्री का शव बरामद किया गया। यह कभी टॉलीवुड में अभिनेत्री के तौर पर काम कर चुकी थी। इधर कई दिनों से वह काम नहीं कर रही थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह देर तक उन्हें घर से निकलते नहीं देखा गया। घर में काम करने वाली नौकरानी के आने पर उसने बहुत देर तक आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर लेक थाना की पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने आकर दरवाजा तोड़ा और अभिनेत्री का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शव के पास खून के धब्बे भी मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने आत्महत्या की या हत्या की गई है, पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है।
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply