23/12/2020,11:01:37 AM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है लेकिन कड़ाके की ठंड जारी है। सूर्य ढलते ही पूरे राज्य में कुहासा छा रहा है। इसलिए वाहन चालकों को सावधानी से गाड़ी चलाने का निर्देश दिया गया है।
बुधवार को अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि इस दिन कोलकाता का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। एकदिन पहले ही यह तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस था।
हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के बावजूद राज्य के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर चल रही है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि जिले में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच रहा है। जिसके कारण यहां सर्दी का सितम जारी है।
पुरुलिया, बीरभूम, पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, नदिया और मुर्शिदाबाद में शीतलहर चल रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply