23/10/2020,2:56:56 PM.
|
कोलकाता : पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के मुख्य आकर्षण होते हैं शानदार थीम और पंडालों की रचनात्मक शैली। ऐसा ही एक पंडाल बंगाल के मुर्शिदाबाद में तैयार किया गया है जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है।
मुर्शिदाबाद में बनाया गया यह पंडाल चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की वजह से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। पंडाल में असुर की जगह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मूर्ति लगाई गयी है जिसमें मां दुर्गा असुर ‘जिनपिंग’ का संहार करती दिख रही हैं।
इस साल कोरोना के चलते दुर्गा पूजा समारोह में लोगों की भीड़ कम है, फिर भी पंडाल लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। सोशल डिस्टेसिंग के नियम भी आयोजकों और कारीगरों को पंडाल बनाने से नहीं रोक सके हैं। थीम आधारित पूजा बंगाल की पहचान है। पिछले हफ्ते, कोलकाता में एक पंडाल में लगे एक पुतले के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों की दुर्दशा पर प्रकाश डाला गया था। कोलकाता के बेहला इलाके में बारिशा दुर्गा पूजा समिति ने मां दुर्गा की मूर्ति की जगह पंडाल में प्रवासी मजदूरों की मूर्ति लगाई है और कोरोना के कारण घोषित लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों के संघर्षों को दर्शाया गया है। पंडाल में उन माताओं को दिखाया गया है, जो कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन की वजह से अपने बच्चों को लेकर हजारों किलोमीटर पैदल यात्रा करने के लिए विवश हुईं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply