बंगाल ने 355 नए कोरोना मामले, और 11 लोगों की मौत, मृतकों की कुल संख्या 529

19/06/2020,11:06:17 PM.

कोलकाता (एजेंसी)। पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी से पीड़ित लोगों के स्वस्थ होने की दर में शानदार बढ़ोतरी बरकरार है। लेकिन नए कोरोना मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है।

राज्य की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 355 लोग पॉजिटिव हुए हैं। इसकी वजह से राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 13,090 हो गई है वहीं। 302 लोग पिछले 24 घंटे में स्वस्थ हो गए हैं और स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 7303 हो गई है। एक्टिव लोगों की संख्या अब 5258 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 11 लोगों की मौत हुई है जिसके वजह से मरने वालों की कुल संख्या 529 हो गई है।

शुक्रवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक यहां स्वस्थ होने वालों की संख्या गुरुवार को 54.97 फीसदी से बढ़कर शुक्रवार को 55.79 फीसदी हो गई है। यानी अब जितने लोग पॉजिटिव थे, उनमें से आधे से ज्यादा स्वस्थ हो रहे हैं।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे में कुल 10,321 लोगों के नमूने जांचे गए हैं। राज्य में अब तक कुल 380,612 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। उल्लेखनीय है कि इस महीने के दूसरे सप्ताह से ही संक्रमण दर में सुधार देखने को मिला है जिसके बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि राज्य में अब स्वस्थ होने वालों की संख्या लगातार बढ़ेगी। विशेषज्ञों का दावा है कि राज्य में संक्रमण अब धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। इसके साथ ही पिछले पांच दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या पॉजिटिव होने वालों की संख्या से अधिक है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *