15/11/2020,10:14:11 AM.
|
कोलकाता: कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा पटाखों के इस्तेमाल खरीद और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद लोग नहीं माने और आदेश की जमकर अवहेलना करते हुए पटाखे फोड़े गए।
शनिवार रात दीपावली के दिन महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में जमकर आतिशबाजी हुई है। हालांकि पुलिस ने कोलकाता के अलग-अलग क्षेत्रों से 290 लोगों को गिरफ्तार किया है।
रविवार सुबह कोलकाता पुलिस मुख्यालय लाल बाजार की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि पुलिस ने पूरे महानगर के अलग-अलग क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया था और 290 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जो आतिशबाजी कर रहे थे। इसके अलावा अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर 1054 किलो प्रतिबंधित पटाखे जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply