12/10/2020,2:08:44 PM.
|
कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष और अपने बयानों की वजह से लगातार सुर्खियों में रहने वाले दिलीप घोष की तबीयत बिगड़ गई है। प्रदेश भाजपा सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की है। बताया गया है कि फिलहाल वह अपने घर पर ही रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्चुअल जरिए से राजमाता सिंधिया के कार्यक्रम को संबोधित करने वाले हैं जिसमें पश्चिम बंगाल से दिलीप घोष समेत अन्य नेताओं को शामिल होना था। खबर है कि वह इस कार्यक्रम में भी शामिल नहीं होंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया है। प्रदेश भाजपा सूत्रों ने बताया कि वह किसी भी कार्यक्रम में फिलहाल शामिल नहीं होंगे और अपने घर पर ही रहेंगे है। उन्हें क्या हुआ है इस बारे में बताया नहीं जा रहा है लेकिन सूत्रों ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण नजर आए हैं। इसलिए उनकी जांच कराई जा रही है।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक दिन दिलीप घोष के कई कार्यक्रम रहते हैं। अब बताया गया है कि जब तक वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो जाते तब तक वह किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply