16/12/2020,1:44:56 PM.
|
कोलकाता: प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के तौर पर दिलीप घोष ने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। इस मौके पर बुधवार को चाय पर चर्चा करने के लिए गांगुली स्ट्रीट पहुंचे दिलीप घोष ने केक काटा। इस कार्यक्रम से उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा।
दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के दुआरे दुआरे अभियान और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर समेत कई विषयों को लेकर हमले किए। दिलीप घोष ने कटमनी मुद्दे पर भी राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दीदी ने कहा था कि वह कोलकाता को लंदन बनाएंगी, लेकिन थोड़ी सी बारिश होती है तो कॉलेज स्ट्रीट में कमर तक पानी जम जाता है।
घोष ने तृणमूल कांग्रेस पर सड़कों पर कब्जा करने का आरोप लगाया। दुकानों के रुपये लेकर बड़ी दुकानों के सामने हाॅकर बैठाने का भी पार्टी पर आरोप लगाया। विकास के नाम पर 6 महीने में एक बार फुटपाथ की टाइल्स बदल दी जाती है। इस काम में भी तृणमूल कांग्रेस के नेता लाखों-लाखों रुपये वसूलते हैं।
इसके अलावा दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस के दुआरे-दुआरे अभियान को लेकर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि इतने दिनों बाद सरकार को लोगों को सेवाएं प्रदान करने की याद आई। उन्होंने कहा जो सरकार 9 साल में सेवा नहीं दे पाई वो 2 महीने में सेवा कैसे देगी?
दिलीप घोष ने कहा कि असल में यह लोगों के फोन नंबर प्राप्त करने का एक जरिया है। प्रशांत किशोर की संस्था प्रचार करने के लिए लोगों के फोन नंबरों का इस्तेमाल करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य के लोगों को सरकार के कैंप में बिल्कुल भी नहीं जाने का संदेश दिया। इस दिन नगर निगम चुनाव को लेकर भी दिलीप घोष ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने ने कहा कि चुनाव अभी ही हो पार्टी तैयार है।
बता दें कि अगले साल मार्च में कोलकाता नगर निगम (केएमसी) का चुनाव हो सकता है। इस संबंध में राज्य सरकार ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र भेजा है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply