24/10/2020,1:05:34 PM.
|
कोलकाता: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सौमित्र खान ने अब युवा मोर्चा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। शनिवार सुबह यह जानकारी उन्होंने दी है। दरअसल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप से उन्होंने खुद को अलग कर लिया है। उसके पहले उन्होंने सभी को अष्टमी की शुभकामनाएं दी। बंगाल में भाजपा की सरकार लाने के लिए काम करने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी और युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इसके बाद वह ग्रुप से बाहर हो गए। जानकारी के अनुसार दुर्गा पूजा के बाद वह अपना इस्तीफा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष को भेज देंगे। दरअसल सौमित्र खान एक दौर में ममता बनर्जी के बेहद करीबी रहे हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय के करीबी हैं। मुकुल तथा दिलीप घोष के बीच विभिन्न मुद्दों पर खुलेआम टकराव हो रहा है। सौमित्र खान ने युवा मोर्चा की जो इकाई गठित की थी उसे दिलीप घोष ने शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है और घोषणा की है कि जिलों के अध्यक्ष युवा मोर्चा की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसे लेकर शनिवार को जब सौमित्र खान से संपर्क किया गया और उनके संभावित इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद युवा मोर्चा का अध्यक्ष पद छोड़ दूंगा। फिलहाल रेजिग्नेशन नहीं दिया हूं। लेकिन अब इस पद पर बने रहना संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “मैंने पार्टी के लोगों को ही युवा मोर्चा में जगह दी थी लेकिन बिना मुझसे बात किए, बिना कोई कारण बताए, उस कमेटी को रद्द कर दिया गया। इससे अपमानित महसूस कर रहा हूं।”
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply