बंगाल : भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

11/12/2020,12:09:24 PM.

 

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ से भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला हत्याकांड में एक और आरोपित को सीआईडी ने गिरफ्तार किया है। उसका नाम नासिर अली मंडल है। राज्य सीआईडी की ओर से शुक्रवार सुबह इस बारे में बताया गया है कि गिरफ्तार नासिर इस हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। उसे गुरुवार रात कल्याणी एक्सप्रेसवे पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। 5 अक्टूबर को मनीष शुक्ला को पॉइंट ब्लैक रेंज से गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जितने भी लोगों की गिरफ्तारी हुई है वे सारे सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया था कि भाजपा के उत्थान को रोकने के लिए ममता बनर्जी के इशारे पर भाजपा नेताओं की हत्या हो रही है। अब जिस नासिर की गिरफ्तारी हुई है वह भी सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *