22/11/2020,10:18:03 AM.
|
कोलकाता: बंगाल में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। छठ पूजा संपन्न होते ही तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि रविवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान 3 डिग्री नीचे गिरा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। अधिकतम तापमान में भी
उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। रविवार को राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। विभाग का कहना है कि अब अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी जिसकी वजह से ठंड का एहसास होने लगेगा। वैसे भी बंगाल में सर्दी की शुरुआत हो गई है।
लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं और रात को सोते वक्त रजाई, कंबल आदि की जरूरत पड़ रही है। विभाग की ओर से बताया गया है कि शुक्रवार रात से राजधानी कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत उत्तर बंगाल के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई थी जिसकी वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। छठ पूजा की रात भी बारिश हुई थी जिसके कारण शनिवार सुबह से ही सर्दी का एहसास होने लगा था हालांकि आसमान में बादल छाए हुए थे इसीलिए तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई थी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply