17/08/2020,9:41:04 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सोमवार तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर एक लाख 19 हजार से अधिक हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 2500 के करीब पहुंच गई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार रात जारी कोरोना बुलेटिन में बताया गया कि सोमवार को कुल 3,080 नए मामले आए हैं जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,578 तक पहुंच गई है। वहीं राज्य में इस महामारी की वजह से और 45 लोगों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,473 हो गई है।
राज्य में कोरोना वायरस के फिलहाल 27,402 सक्रिय मामले हैं जबकि इलाज के बात 89,703 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज रेट 75.02% फीसदी बताया है।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply