21/08/2020,9:40:54 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से रिकॉर्ड कोरोना संक्रमित मामले मिले हैं। वहीं फिर से 55 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि रिकवरी रेट राज्य में धीरे-धीरे बढ़ रही है। राज्य की रिकवरी रेट बढ़कर करीब 77 फीसदी तक बढ़ गई है। राज्य में एक लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में भी कोरोना मरीजों के ठीक होने का दर भी बढ़ गया है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार की रात जारी रोजोना बुलेटिन में बताया गया है कि आज संक्रमण के 3,245 नए मामले आए हैं जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,32,364 तक पहुंच गई है। वहीं शुक्रवार को और 55 मौतें दर्ज की गई है। राज्य में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,689 हो गई है।
बुलेटिन के मुताबिक राज्य में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 27,804 मामले सक्रिय हैं वहीं 1,01,871 लोगों को को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य सरकार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। इधर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 62,282 मरीज ठीक हुए हैं और अब तक 21,58,946 मरीज ठीक हो चुके हैं। इससे ठीक होने की दर बढ़कर 74.28 हो गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply