12/10/2020,9:05:25 PM.
|
कोलकाताः राजधानी कोलकाता समेत राज्य भर में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने के बजाय लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान राज्य भर में कुल 40056 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 3583 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,98,389 हो गई है।
पिछले 24 घंटे में 3155 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 262103 पर पहुंची है। चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 59 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5682 हो गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में 368 की बढ़ोतरी हुई है और 30,604 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट घटकर 87.84 फ़ीसदी पर पहुंची है। राज्य भर में अब तक कुल 37,33,656 लोगों के सैंपल जांच गए हैं। कुल सैंपल टेस्ट में 7.99 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply