29/12/2020,8:56:37 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में कोरोना संकट खत्म होने के कागार पर है। यहां रिकवरी रेट में लगातार बेहतर हो रही है। इसकी वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या लगातार घट रही है।
मंगलवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान राज्य भर में कुल 37245 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 1244 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 549715 हो गई है। 24 घंटे में 1587 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 527272 पर पहुंची है। पिछले 24 घंटे में 30 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9655 हो गई है।
एक्टिव लोगों की संख्या में 373 की कमी हुई है और 12788 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 95.92 फ़ीसदी पर पहुंची है। राज्यभर में अब तक कुल 7031066 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 7.82 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply