18/12/2020,8:54:37 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रित हो चला है। यहां रिकवरी रेट में लगातार बढ़त बरकरार है। इसकी वजह से एक्टिव मरीजों की संख्या भी घट रही है।
शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान राज्य भर में कुल 42355 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 2239 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इस वजह से राज्य भर में इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 532695 हो गई है। 24 घंटे में 2729 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होकर घर लौटने वाले लोगों की कुल संख्या 504353 पर पहुंची है।
पिछले 24 घंटे में 42 लोगों की मौत हो गई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9277 हो गई है। एक्टिव लोगों की संख्या में 532 की कमी हुई है और 19065 मरीज संक्रमित रह गए हैं जो विभिन्न अस्पतालों में चिकित्साधीन हैं। राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 94.68 फ़ीसदी पर पहुंची है। राज्यभर में अब तक कुल 6623820 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। इनमें से 8.04 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply