13/12/2020,3:35:02 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार कुहासे की वजह से यातायात व्यवस्था पहले ही बाधित है, लेकिन अब तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है जिसकी वजह से ठंड से लोगों को राहत मिली है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। आगामी 24 घंटे तक पूरे राज्य के आसमान में और अधिक कोहरा पड़ेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि अगले सप्ताह से एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगेगी।
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल तीन चार दिनों तक बहुत अधिक ठंड तो नहीं पड़ेगी लेकिन उसके बाद पूरे राज्य में एक बार फिर पारा गिरने लगेगा। उत्तर बंगाल में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचा है जिसके कारण वहां भीषण सर्दी लग रही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply