27/10/2020,11:33:07 AM.
|
कोलकाता: राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने मंगलवार को बताया कि बंगाल की खाड़ी में बनी निम्न दबाव की स्थिति के बांग्लादेश की ओर घूम जाने के कारण कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर व दक्षिण 24 परगना के इलाके में होने वाली संभावित बारिश अब नहीं होगी।
आसमान साफ रहेगा और बादल नहीं रहेंगे। राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से दो डिग्री कम है।
विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया है लगातार हुई भारी बारिश का असर देखने को मिल रहा है। अब बंगाल के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और हल्की सिहरन महसूस हो रही है। उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, कलिमपोंग, कूचबिहार और अलीपुरद्वार में भी बारिश की आशंका नहीं है। यहां के कई क्षेत्रों में भूस्खलन हुई है जिसके कारण जनजीवन पहले से अस्त-व्यस्त है लेकिन अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply