02/12/2020,11:41:31 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान के घटने का सिलसिला जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि बुधवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।
इसकी वजह से कोलकाता में कड़ाके की ठंड लग रही है। शिल्पांचल क्षेत्र यानी हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा जिले में भी तापमान के गिरने का सिलसिला जारी है। उत्तर बंगाल के कुछ हिस्सों में भी तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है जिसके कारण यहां भीषण ठंड लग रही है।
मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कुछ दिनों तक इसी तरह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस बार हर साल की तुलना में अधिक ठंड पड़ेगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply