22/10/2020,10:57:13 AM.
|
कोलकाता :राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में आगामी 48 घंटे तक भारी बारिश के आसार हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने गुरुवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण लगातार बारिश की शुरुआत हुई है जो शनिवार तक जारी रह सकती है।
रविवार को भी मौसम में बहुत अधिक सुधार नहीं होगा।
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा का त्यौहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है और आज महाषष्टि है। गुरुवार से लोग दुर्गा पूजा भ्रमण शुरू कर देंगे। इस बीच लगातार बारिश, पूजा घूमने वालों के उत्साह में खलल डाल सकती है। यहां तक की पूजा आयोजकों को भी इससे परेशानी होगी। वैसे भी कलकत्ता उच्च न्यायालय ने दुर्गा पूजा मंडप में प्रवेश पर नो एंट्री लगा रखी है जिसकी वजह से इस साल दर्शनार्थी पहले से ही मायूस हैं। अब लगातार बारिश ने उनके उत्साह को और फीका किया है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि गुरुवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जो सामान्य से कम है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply