10/11/2020,10:08:27 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में लगातार दो दिनों तक तापमान के गिरने के बाद एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दो दिनों में तापमान दो डिग्री बढ़ा है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया है कि न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 20 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। हालांकि यह अभी भी सामान्य से एक डिग्री कम है। इसकी वजह से कोलकाता में भी ठंड का एहसास हो रहा है। उत्तर बंगाल के जिलों यानी जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास गिर चुका है। कई क्षेत्रों में तो कोहरा भी गिरने लगा है।
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस बार पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इसीलिए अभी से ही तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। छठ पूजा पर भी हाड़ कंपाने वाली ठंड लग सकती है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा जिले में भी ठंड लग रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply