15/11/2020,10:20:24 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को पार 20 डिग्री से नीचे आने के बाद रविवार को तापमान में वृद्धि देखी गई है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से रविवार को जारी बयान में बताया गया है कि न्यूनतम तापमान बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।
इसकी वजह से लोगों को सर्दी की सिहरन नहीं हो रही है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस के करीब है।
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण गर्म हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रही हैं जिसकी वजह से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रहेगा।
इसका मतलब यह है कि छठ पूजा तक मौसम लगभग सामान्य रहेगा। अमूमन छठ के दिन रात को सर्दी का एहसास होने लगता है लेकिन इस बार बंगाल में ऐसा नहीं होगा। रविवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। उत्तर बंगाल में हालांकि तापमान थोड़ा बहुत नीचे गिरा जरूर है लेकिन सर्दी का एहसास वहां भी नहीं है। राज्य के अन्य जिलों में भी तापमान सामान्य से अधिक है जिसके कारण फिलहाल सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है। ऐसा तब है जब नवंबर महीने की शुरुआत में ही न्यूनतम तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया था जिसकी वजह से सिहरन महसूस होने लगी थी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply