04/11/2020,11:29:45 AM.
|
कोलकाता : राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में फिलहाल 24 से 48 घंटे तक बारिश के आसार नहीं हैं। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि फिलहाल कोलकाता समेत समूचे राज्य का आसमान लगभग साफ है, बादल नहीं दिखेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो लगभग सामान्य है।
पिछले 24 घंटे के दौरान कहीं भी बारिश नहीं हुई है और ना ही फिलहाल बारिश के आसार हैं। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि जिले में अभी बारिश नहीं होगी। उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग ने पहले ही कहा है कि इस बार राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply