17/12/2020,11:17:43 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 24 घंटे के अंदर कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को बयान जारी कर बताया गया है कि शुक्रवार रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा।
शनिवार से मंगलवार के बीच राजधानी कोलकाता के साथ-साथ पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। राजधानी कोलकाता में तापमान 6 डिग्री नीचे गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे रहेगा।
उत्तर बंगाल के ज्यादातर इलाकों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर और पश्चिमी भारत से ठंडी हवाएं पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेंगी जिसके कारण ठंड में बढ़ोतरी होने वाली है। इसके अलावा सूर्यास्त से सूर्योदय तक पूरे राज्य में कोहरे की धुंध छाई कहेगी इसके कारण दृश्यता 100 मीटर से भी कम हो गई है।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply