11/11/2020,10:52:53 AM.
|
कोलकाता: बिहार में एनडीए की जीत का जश्न बंगाल में भी मनाया गया है। रात 12:30 बजे के आसपास जब स्पष्ट हो गया कि एनडीए पूर्ण बहुमत के जादुई आंकड़े 122 को पार कर 125 पर पहुंच चुका है, उसके बाद बंगाल के विभिन्न हिस्सों में जश्न की शुरुआत हो गई।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और भगवा अबीर लगाया। इसके अलावा कई जगहों पर आतिशबाजी भी हुई। हालांकि हाईकोर्ट ने राज्य में आतिशबाजी पर रोक लगा रखी है लेकिन जश्न मना रहे लोगों का कहना था कि दीपावली के दिन आतिशबाजी पर रोक है। उसके पहले पटाखे नहीं फोड़े जाएंगे, ऐसी कोई निर्देशिका जारी नहीं हुई है।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय ने एनडीए की जीत को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम का यह संकेत है। इसका असर बंगाल में भी होगा। बिहार ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है और अब बारी बंगाल की है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने भी एनडीए की जीत को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि अब बंगाल में भी इसी तरह से लोग भाजपा को चुनेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply