25/10/2020,11:14:03 AM.
|
कोलकाता: राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में लगातार हुई बारिश के बाद अब बंगाल के अधिकतर क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और हल्की सिहरन महसूस हो रही है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने रविवार को बताया कि राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस पर है जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। विभाग की ओर से जारी बयान में रविवार को बताया गया है कि समुद्र तल पर बना निम्न दबाव अब बांग्लादेश की ओर मुड़ गया है। इसकी वजह से पश्चिम बंगाल और ओडिशा को बारिश से राहत मिली। हालांकि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा जिले में छिंटपुट बारिश हो सकती है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply