01/12/2020,12:10:23 PM.
|
कोलकाता: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिसंबर महीने की शुरुआत से ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। मूल रूप से उत्तर बंगाल के हिस्से में तापमान में कमी दर्ज की जा रही है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। दार्जिलिंग में तापमान गिरकर 8.4 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया है जबकि कूचबिहार में 11.1 डिग्री सेल्सियस है। दक्षिण बंगाल में सबसे ठंडी जगह के तौर पर श्रीनिकेतन को चिन्हित किया गया है। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है। मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। इसबार अपेक्षाकृत अधिक ठंड पड़ेगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply