20/08/2020,12:58:14 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः कोरोना संक्रमण रोकने की योजना के तहत पश्चिम बंगाल में आज सप्ताहिक लॉकडाउन लागू किया गया है। शुक्रवार को भी यह लोकडाउन जारी किया है। जुलाई से शुरू सप्ताहिक लॉकडाउन में यह पहली बार है कि लगातार दो दिन तक पूरे राज्य में सारी गतिविधियां बंद रहेंगी।
लॉकडाउन की वजह से पूरे राज्य में सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। कोलकाता समेत राज्य के विभिन्न शहरों व कस्बों में इसका असर देखा जा रहा है। इस लॉकडाउन के तहत केवल जरूरी सेवाओं को ही छूट दी गई है। सरकारी व गैरसरकारी सभी कार्यलव व वित्तीय संस्थान बंद हैं। गाड़ियों के चक्के भी थम हुए हैं। कोलकाता में विभिन्न सड़कों व चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात हैं और हर आने-जाने वाले लोगों से सड़क पर चलने का कारण पूछ रहे हैं। उत्तर बंगाल में प्रमुख व्यावसायिक शहर सिलीगुड़ी समेत सभी जिलों में लॉकडाउन का असर दिख रहा है।
मालूम हो कि गुरुवार समेत और आने वाले दिनों 21,27 व 31 अगस्त को भी संपूर्ण लॉकडाउन प्रस्तावित है। इनमें 28 तारीख को भी लॉकडाउन होना था लेकिन पिछले उसे रद्द कर दिया गया। इस महीने को राज्य सरकार ने जुलाई में घोषणा की थी कि अगस्त महीने में नौ दिन संपूर्ण लॉकडाउन किया जायेगा। लेकिन बाद में 2 और उसके बाद 9 तारीख के लॉकडाउन को रद्द कर दिया गया। बाद में 28 तारीख को लॉकडाउन को भी रद्द करने की घोषणा की गई।
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल देश के उन गिने-चुने राज्यों में शामिल हैं जहां एक लाख से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले हैं। बुधवार राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में 1,25,922 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और अब तक राज्य में 2581 लोगों की मौत हो चुकी है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply