10/12/2020,10:57:17 AM.
|
कोलकाता: राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में तापमान सामान्य से थोड़ा बहुत अधिक ही रह रहा है जिसकी वजह से ठंड से राहत मिली हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो लगभग सामान्य है।
मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 24 घंटे तक कोलकाता समेत पूरे राज्य के आसमान में बादल छाए रहेंगे जिसके कारण तापमान में बढ़ोतरी ही होगी। इसलिए लोगों को बहुत अधिक ठंड नहीं सताएगी। हालांकि सूरज उगने से पहले से लेकर शाम ढलते ही कोहरे की चादर से पूरा राज्य ढक जा रहा है जिसकी वजह से यातायात में समस्या हो रहा है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर कम से कम स्पीड में गाड़ी चलाने को कहा है और प्रशासन को भी विशेष तौर पर अलर्ट पर रहने को कहा है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply