30/10/2020,12:14:52 PM.
|
कोलकाता : राजधानी कोलकाता समेत पूरे राज्य में मौसम सामान्य हो रहा है। आसमान में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा आदि इलाके में आसमान में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन फिलहाल बारिश नहीं होगी। हालांकि पूर्व में लगातार हुई बारिश ने तापमान में गिरावट की है। कोलकाता में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से कम से कम एक डिग्री कम है।
मौसम विभाग का कहना है कि अब तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और धीरे-धीरे मौसम सर्द होगा। अमूमन छठ पूजा की शुरुआत से ठंड लगने लगती है। 20 नवंबर को छठ पूजा है इसलिए मौसम में सर्दी आने लगी है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कोचबिहार, जलपाईगुड़ी, कलिमपोंग और दार्जिलिंग जिले में भी बहुत अधिक बारिश नहीं होगी। मौसम सामान्य बना रहेगा।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply