12/10/2020,7:28:51 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल में करीब आते जा रहे दुर्गा पूजा जैसे अति भीड़भाड़ वाले त्योहारी सीजन से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि बंगाल में हवा से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के मामले सामने आए हैं जो चिंता वाली बात है। सीएम का यह बयान राज्यवासियों में डर फैलाने वाला है।
माना जा रहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान जब राज्य भर में भारी भीड़ होगी तो महामारी विकराल रूप ले सकती है। बनर्जी ने कहा है कि राज्य में कोरोना संक्रमण अब सामुदायिक स्तर पर फैल चुका है उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस हवा के जरिए फैल रहा है इसके भी सबूत मिले हैं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के बयान ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसे कुछ मामले सामने आए हैं जिनसे पता लगता है कि कोरोना अब हवा के जरिए भी फैल रहा है। इसके अलावा राज्य में सामुदायिक स्तर पर कोरोना फैलने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
मुख्यमंत्री ने सभी दुर्गा पूजा समितियों से आग्रह किया कि किसी को भी बिना मास्क के पंडाल में घुसने न दिया जाए। उन्हें अलग जोन में रखा जाना चाहिए। अगर पूजा समिति उन्हें मास्क मुहैया करा दे तो अच्छी बात है लेकिन हम सभी से यह उम्मीद नहीं रख सकते।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply