10/11/2020,8:24:33 PM.
|
कोलकाता: अब कोरोना की चपेट में राज्य पुलिस के महानिदेशक बिरेंद्र कुमार आ गए हैं। यह बात मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नवान्न में एक पत्रकार सम्मेलन में कही। कोलकाता और बंगाल पुलिस के कई जवान व अधिकारी इस महामारी की चपेट में पहले से ही हैं। कई लोगों की तो मौत भी हो चुकी है।
इस बीच पुलिस महानिदेशक के इसकी चपेट में आने से पुलिस महाकमा में चिंता है। वीरेंद्र कुमार की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नवान्न में एक समारोह के दौरान, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य पुलिस के डीजी कोरोना की चपेट में हैं। हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, राज्य पुलिस के महानिदेशक की हालत स्थिर है। वह अपने घर के एकांतवास में हैं। उनके संपर्क में आए अधिकारियों और परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच कराई जाएगी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply