13/11/2020,10:16:42 AM.
|
कोलकाता: नवंबर का दूसरा सप्ताह चल रहा है लेकिन पश्चिम बंगाल में ठंड की शुरूआत ठीस से अभी नहीं हो सकी है। इसकी वजह यह है कि लगातार बढ़ता तापमान इसकी राह में रोड़ा बना हुआ है।
अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया है कि बंगाल में फिलहाल तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। इस दिन राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। इसकी वजह से सर्दी का एहसास कम हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि नवंबर महीने की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया था जिसकी वजह से राज्य भर में ठंड का एहसास होने लगा था। लेकिन अब मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल कम से कम एक सप्ताह तक तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहेगा। इसकी वजह से बहुत अधिक ठंड नहीं लगेगी।
उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार और कालिमपोंग जिले में भी तापमान में थोड़ी बहुत बढ़ोतरी जरूर दर्ज की जाएगी। हालांकि ये पहाड़ी क्षेत्र हैं और यहां अमूमन ठंड का ही मौसम रहता है।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply