12/11/2020,10:06:31 AM.
|
कोलकाता: बंगाल में रेलवे और राज्य सरकार की सहमति से लोकल ट्रेन सेवा बुधवार से शुरू हो गई है। फिलहाल कम संख्या में ट्रेनें चल रही हैं जिसकी वजह से स्टेशनों पर उमड़ रहे यात्रियों की भारी भीड़ को संभालना मुश्किल होता जा रहा है। इसलिए अब लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
इसी मुद्दे पर आज गुरुवार को रेलवे और राज्य सरकार के अधिकारियों के बीच भवानी भवन में बैठक होगी। बुधवार को जब लोकल ट्रेन शुरू हुई तो प्रत्येक रूट में यात्रियों की भारी भीड़ थी। लोगों ने मास्क तो पहन रखे थे लेकिन शारीरिक दूरी के प्रावधानों की धज्जियां उड़ाई गई थीं। बीच वाली सीट पर जहां रेलवे की ओर से क्रॉस मार्क लगाया गया था वहां नहीं बैठने के वजाय क्रॉस मार्क पर ही यात्री बैठ गए।
लोगों का कहना था कि दफ्तर जाना जरूरी है और लोकल ट्रेन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है इसलिए ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही लोकल ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग कर चुकी हैं। इसलिए गुरुवार की बैठक में इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
27/01/2021,6:04:18 PM. Read more
28/01/2021,5:12:25 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply