17/12/2020,9:29:53 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष विमान बनर्जी ने गुरुवार को स्पष्ट कर दिया कि उनका इस्तीफा स्वीकृत नहीं हुआ है।
विमान बनर्जी ने कहा है कि शुभेंदु अधिकारी द्वारा दिए गए त्याग पत्र को उन्होंने प्रारंभिक तौर पर देखा है। उसमें कई त्रुटियां हैं इसलिए फिलहाल इसे स्वीकृत नहीं किया गया है। विमान ने कहा कि दो-तीन दिनों के बाद ही वह शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के स्वीकृत अथवा अस्वीकृत होने के बारे में पूरी स्थिति स्पष्ट कर सकेंगे। दरअसल बुधवार को शाम चार बजे जब शुभेंदु विधानसभा में गए थे तब विमान बनर्जी मौजूद नहीं थे।
इसके बाद उन्होंने अपना हस्तलिखित त्यागपत्र विधानसभा के सचिव को सौंप दिया था। उसी समय विमान बनर्जी ने कह दिया था कि विधानसभा सचिव को दिया गया इस्तीफा वैध नहीं होता है। इस बारे में विमान बनर्जी ने बताया कि शुभेंदु अधिकारी ने उनसे मिलने के लिए पहले से समय नहीं लिया था और ना ही उन्हें पता था कि वह (शुभेंदु) विधानसभा आने वाले हैं। इसीलिए किसी विधायक के इंतजार में वह विधानसभा में बैठे नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि अगर शुभेंदु को त्यागपत्र ही देना था तो विधानसभा सचिवालय से मिलने का समय ले सकते थे। यानी कुल मिलाकर कहें तो विधायक पद से इस्तीफा देने के बावजूद शुभेंदु अधिकारी अभी भी तृणमूल कांग्रेस के हीं विधायक हैं। हालांकि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं।
नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु के शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने की अटकलें हैं। उनके साथ 70 से 72 अन्य विधायक भी भाजपा की सदस्यता लेंगे। इस बीच गुरुवार को विमान बनर्जी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनका विधायक पद से इस्तीफा स्वीकृत नहीं हुआ है और उसका पूरा अलोकन वह बाद में करेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply