29/08/2020,6:51:56 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः पश्चिम बंगाल सरकार अब चाहती है कि कोलकाता मेट्रो और लोकल ट्रेनें शुरू की जाएं। इस संबंध में राज्य सरकार ने आधिकारिक रूप से रेलवे बोर्ड को सूचित कर दिया है।
राज्य के गृह सचिव अलापन बनर्जी ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार को शुक्रवा को पत्र लिखकर राज्य में लोकल ट्रेनें और कोलकाता मेट्रो चलाने का आग्रह किया है। हालांक उन्होंने कहा कि फिलहाल सीमित संख्या में लोकल ट्रेनें और मेट्रो चलाई जाएं। इन्हें शुरू करने से पहले सभी ऐतिहात बरते जाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना चाहए।
मालूम हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि उन्हें अब राज्य में लोकल ट्रेनें और कोलकाता मेट्रो शुरू करने में कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि उन्हें सावधानी बरतने संबंधी वही बातें की थीं जो राज्य के गृ सचिव ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को लिखे पत्र में कही है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply