12/11/2020,10:14:26 AM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के कालीघाट इलाके में स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास से थोड़ी दूरी पर एक झोपड़पटी में गुरुवार तड़के आग लग गई। इसमें झुलस कर एक वृद्ध की मौत हो गई है।
कोलकाता पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सुबह 4:30 बजे के करीब आग लगी थी जिसमें झुलसने से वृद्ध की मौत हुई है। एक और व्यक्ति के झुलसने की खबर है। उसका इलाज चल रहा है। आग की जानकारी लगते ही पहले स्थानीय लोगों ने इसे बुझाने की कोशिश की। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी गई। जानकारी मिलने पर अग्निशमन विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। किस वजह से आग लगी है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी जांच की जा रही है। अग्निशमन विभाग का कहना है कि जिस इलाके में आग लगी थी वह काफी घनी बस्ती वाला क्षेत्र है इसलिए अग्निशमन की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर मौजूद थी ताकि बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित निकाला जा सके। हालांकि इसकी जरूरत नहीं पड़ी।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply