21/10/2020,12:09:16 PM.
|
कोलकाता : पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बहादुर पुलिसकर्मियों को नमन किया है। बुधवार की सुबह उन्होंने ट्वीट किया। इसमें लिखा कि पश्चिम बंगाल राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के बहादुर जवानों को नमन, वे सभी बाधाओं का सामना करते हुए निस्वार्थ भावना से बलिदान देते रहे हैं। कोरोना महामारी और अम्फन चक्रवात के संकट में भी पुलिसकर्मियों ने अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर खुद को न्यौछावर किया है। हालांकि अपने ट्वीट में राज्यपाल ने ममता बनर्जी पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि पुलिस कर्मियों को राजनीतिक रूप से तटस्थ होने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1959 में हुई थी जब पुलिसकर्मी पीठ दिखाने के बजाय चीनी सैनिकों की गोलियां सीने पर खाकर शहीद हुए थे। चीन के साथ देश की सीमा की रक्षा करते हुए पुलिस ने जो बलिदान दिया था, उसकी याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। 21 अक्टूबर 1959 को 10 पुलिसकर्मियों ने सीमा की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। तब तिब्बत के साथ भारत की 2,500 मील लंबी सीमा की निगरानी की जिम्मेदारी भारत के पुलिसकर्मियों की थी।
22/10/2023,9:21:25 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply