06/10/2020,4:35:52 PM.
|
कोलकाताः बांग्ला फिल्मों के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। उन्हें कोलकाता के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने जानकारी दी कि उसकी शारीरिक स्थिति स्थिर है। सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने फोन कर हालचाल जाना है।
बताया गया है कि सौमित्र चटर्जी कई दिनों से बीमार थे। कोरोना के लक्षणों के कारण उनका परीक्षण किया गया। मंगलवार सुबह, सौमित्र चटर्जी की कोरोना परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आयी जिसके बाद उनके परिवार के सदस्य उन्हें अस्पताल ले आए। डॉक्टर उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए अनुभवी अभिनेता की अन्य शारीरिक स्थिति की जांच कर रहे हैं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सौमित्र लंबे समय से सीओपीडी से पीड़ित हैं। उन्हें पिछले साल निमोनिया और सांस की तकलीफ के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ अभिनेता और प्रखर बुद्धिजीवी सौमित्र चटर्जी के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चिंता जाहिर की है। मंगलवार को सीएम ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा है कि दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिली है। मुझे काफी चिंता हो रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएं और उनका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply