07/12/2020,4:57:58 PM.
|
कोलकाताः मुझे बचा लीजिए। पुलिस ने पूरे घर को घेरकर रखा है। सोमवार सुबह 11 बजे मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश भाजपा नेता एवं अधिवक्ता कबीर शंकर बासु ने ऐसा कहा है। उन्होंने कहा कि मेरी जान को खतरा है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि रविवार रात को वे जब अपने घर से निकल रहे थे। तभी कुछ स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। कबीर शंकर बासु श्रीरामपुर के वल्लभपाडा इलाके में रहते हैं। उन्होंने कहा है कि अभी जो परिस्थिति है लगता है कि कभी भी मेरी हत्या की जा सकती है।
वहीं पार्टी के शीर्ष नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया हैं। सूत्रों के अनुसार रविवार रात कबीर शंकर घर के सामने कुछ तृणमूल कार्यकर्ता आपस में कुछ चर्चा कर रहे थे। तभी भाजपा नेता उनसे बहस करने लगे। आरोप है कि इस बीच, तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उनकी कार में तोड़फोड़ की। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। तृणमूल कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए कबीर शंकर की सुरक्षा के प्रभारी सीआईएसएफ के जवानों ने लाठी चार्ज करना पड़ा। खबर मिलते ही श्रीरामपुर तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जवानों द्वारा लाठी चलाने जाने के विरोध में वे धरने पर बैठ गए।
28/09/2023,5:51:34 PM. Read more
28/09/2023,5:37:49 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply