26/11/2020,9:40:56 PM.
|
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा को बाहरी पार्टी बता कर फिर निशाने पर लिया। गुरुवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से बात करते हुए ममता ने कहा कि भाजपा के सारे नेता बाहरी हैं। यह बाहरी लोगों की पार्टी है। बंगाल में इनकी कोई जगह नहीं है।
तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ने यह भी कहा कि वह बंगाल को “दंगा पीड़ित गुजरात” में बदलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए ममता ने कहा आश्चर्य है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देश की सीमा पर स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद चुनावों में इतने व्यस्त हैं। बनर्जी ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा “गृह मंत्री” कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा, “बंगाल में बाहरी लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। जो लोग केवल चुनाव के दौरान राज्य में आते हैं और राज्य की शांति को भंग करने की कोशिश करते हैं, उनका स्वागत बिल्कुल नहीं है।
उन्होंने कहा, “वे (भाजपा) कह रहे हैं कि पश्चिम बंगाल को गुजरात में बदल देंगे। वे हमारे बंगाल को गुजरात की तरह दंगे वाले स्थान में क्यों बदलना चाहते हैं? हम दंगे नहीं चाहते।” बनर्जी ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम लिए बिना उन पर आरोप लगाया कि फ्लाईओवर के उद्घाटन की मांग को भाजपा द्वारा निकाली गई रैली में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी नहीं किया था फिर भी उन्होंने फर्जी तरीके से खुद को गिरफ्तार बताया।
इस दौरान ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। ममता ने कहा कि वह (प्रधानमंत्री) कह रहे हैं कि वैक्सीन लाएंगे लेकिन ला नहीं रहे हैं। एक साल हो गए लेकिन आज तक वैक्सीन नहीं आया। पता नहीं कब तक आएगा। उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण फरवरी महीने के मध्य से फैलना शुरू हुआ था।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply