बुद्धदेव की हालत में हो सुधर रही, वेंटीलेशन सपोर्ट कम करने की प्रक्रिया शुरू

11/12/2020,3:49:46 PM.

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। बुधवार को उन्हें वूडलैंड अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालत गंभीर होने की वजह से उन्हें वेंटीलेशन पर रखना पड़ा था। अब वेंटिलेशन सपोर्ट कम करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री को शुक्रवार सुबह 8.30 बजे नींद की गोलियों को रोक दिया गया है। डॉक्टरों ने शुक्रवार सुबह मेडिकल बुलेटिन में बताया कि बुद्धदेव पर इलाज का असर हो रहा है। पुकारने पर वह अपनी आंखें खोलने की कोशिश भी कर रहे हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के इलाज के लिए 11 सदस्यीय मेडिकल टीम बनाई गई है।

उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब वह होश में नहीं थे। अस्पताल में भर्ती होने के बाद, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें देखने के लिए गई थीं। वह लंबे समय से सांस की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी तरह की समस्याओं से उन्हें पिछले साल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *