09/12/2020,9:30:51 PM.
|
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का स्वास्थ्य बिगडने पर बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर होने की खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उनसे मिलने अस्पताल पहुंची।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल के चिकित्सकों के साथ बातचीत की एवं हालचाल जाना। बेहतर से बेहतर चिकित्सा करने की बात कही ताकि वे जल्दी स्वस्थ हो जाएं। इससे पहले शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने भी अस्पताल जाकर वयोवृद्ध नेता के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उधर वाम मोर्चा चेयरमैन विमान बसु, माकपा के प्रदेश सचिव सूर्यकान्त मिश्रा तथा माकपा विधायक दल के नेता सुजन चक्रवर्ती भी पूर्व मुख्यमंत्री को देखने अस्पताल पहुंचे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply