07/09/2020,12:36:14 PM.
|
कोलकाताहिंदी.कॉम
कोलकाताः बॉलीवुड माफिया और गैंग, शिवसेना और संजय राउत तथा ड्रग तस्कर, इनके खिलाफ बॉलीवुड की “मणिकर्णिका” कंगना रनौत ने जंग छेड़ रखी है। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत के बाद ही कंगना ने सबसे मुखर हो कर अपनी आवाज बुलंद की है, नतीतन उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। जब शिवसेना सांसद संजय राउत ने उन्हें मुंबई आने पर देख लेने की धमकी दी तो केंद्र सरकार ने कंगना को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कर दी है। मुंबई फिल्म उद्योग के लिए यह अपने आप में एक बड़ी घटना है जब बॉलीवुड की एक नायिका को मुंबई जाने के लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जा रही है।
सोमवार सुबह कंगना को केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वाई श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने की खबर आई है। कंगना 9 सितंबर को मुंबई जाने वाली हैं। लेकिन मुंबई पहुंचने से पहले ही उन्हें लेकर वहां तनाव का माहौल बन गया है। कंगना को सीधे तौर पर संजय राउत ने धमकी दी थी कि अगर वे मुंबई आती हैं तो उन्हें देख लिया जाए जाएगा। लेकिन कंगना मुंबई जाने पर अडिग हैं। उनके मुंबई पहुंचने के पहले अब उन्हें वाई केटगरी की केंद्रीय सुरक्षा मिल गई है। इसपर कंगना ने खुशी जताई है। उन्हें ट्वीट कर अपनी भावनाएं प्रकट करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बेटी के आत्मसम्मान की लाज रख ली है।
ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं @AmitShah जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद 🙏 https://t.co/VSbZMG66LT
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 7, 2020
सोमवार को ही कंगना ने एक वीडियो जारी कर हरामखोर कहने पर कंगना ने संजय राउत पर हमला बोला है। कंगना ने कहा है कि उन्हें बोलने की पूरी आजादी और देश में कहीं भी जाने की भी आजादी है। उन्होंने संजय राउत को चुनौती देते हुए कहा कि वह जरूर 9 सितंबर को मुंबई आएंगी। हरामखोर कहने के लिए भी कंगना ने राउत की निंदा की है।
संजय जी मुझे अभिव्यक्ति की पूरी आज़ादी है
मुझे अपने देश में कहीं भी जाने की आज़ादी है ।
मैं आज़ाद हूँ । pic.twitter.com/773n8XDESI— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 6, 2020
दरअसल मामल यह है कि सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की मुंबई पुलिस द्वारा की गई जांच को कंगना ने जांच के नाम पर मामले को दबाने का आरोप लगाया था। वह लगातार सुशांत की मौत को हत्या बता रही थीं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक ट्वीट में कहा था कि सुशांत की हत्या के बाद मुंबई में उन्हें असुरक्षा महसूस होती है। यहां तक कि एक ट्वीट में उन्होंने कहा था कि मुंबई उन्हें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) की तरह क्यों लगने लगा है।
कंगना के इस बयान पर शिवसेना ने कड़ा प्रतिवाद किया। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि जब उन्हें मुंबई असुरक्षित लगता है तो वह क्यों नहीं मुंबई छोड़ देती हैं। उन्होंने कंगना को मुंबई आने पर देख लेने की भी धमकी थी। एक इंटरव्यू में तो उन्होंने कंगना को हरामखोर भी कह दिया। वहीं उनके एक पार्टी के विधायक ने तो कंगना के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की भी धमकी दी। कई शिवसैनिकों उन पर भद्दे-भद्दे कमेंट किए। लेकिन कंगना ने कहा कि वह 9 सितंबर को जरूर मुंबई जाएंगी। इससे पहले उन्होंने यह भी कहा था कि मुंबई किसी की जागिर नहीं है। अब 9 सितंबर को कंगना मुंबई पहुंचती हैं तो क्या-क्या होता है, यह देखने-जानने की दिलचस्पी बढ़ गई है।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply