20/12/2020,3:40:12 PM.
|
वीरभूमः अमित शाह का दो दिवसीय बंगाल दौरे का आज दूसरा दिन है। रविवार सुबह कोलकाता से अमित शाह वीरभूम पहुंचे। यहां शाह ने शांति निकेतन में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को पुष्पांजलि अर्पित की। बीरभूम पहुंचे अमित शाह का जोरदार स्वागत हुआ।
इसके बाद संगीत भवन में अमित शाह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की। यहां से वह बोलपुर में बाउल गायक के घर भोजन किया। इस दौरान अमित शाह के साथ मुकुल राय और दिलीप घोष समेत अन्य नेताओं ने भी बाउल गायक के घर बिल्कुल साधारण खाना खाया। भोजन करने के पहले अमित शाह ने बाउल गायक द्वारा संगीत सुना।
शांति निकेतन में कुछ वक्त गुजारने के बाद अमित शाह ने कहा कि महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत के स्वतंत्रता-पूर्व युग में राष्ट्रवाद की दो धाराओं का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन दोनों को ही गुरुदेव टैगोर से प्रेरणा मिली। विश्व भारती में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना मेरा सौभाग्य है।
अमित शाह ने कहा कि टैगौर शायद दुनिया की एक मात्र हस्ती थे जिनकी रची रचनाएं दो देशों में राष्ट्रगान के रूप में गाई जाती है। उन्होंने कहा कि गुरुदेव बताते थे कि शिक्षा का उद्देश्य संकीर्णता की बेडियों को तोड़ना और यथार्थ समझना है। उन्होंने कहा गुरुदेव के आदर्शों के अनुरूप भारतीय शिक्षा और संस्कृति को दुनिया भर में मान्यता मिले यही उनकी कामना है।
गौरतलब हो कि अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे के पहले दिन अमित शाह ने मेदिनीपुर जिले के बेलीजुरी गांव में सनातन सिंह नामक किसान के घर भोजन किया। इसके बाद वह मेदिनीपुर में एक सभा को संबोधित किया। इसी सभा में तृणमूल कांग्रेस से कई दिग्गज नेता बीजेपी में शामिल हुए।
बोलपुर में बाउल गायक के घर भोजन करने के बाद अमित शाह रोड शो के लिए निकल चुके हैं। उनके रोड शो के लिए बोलपुर में कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ है। शाह रोड शोक के बाद आज शाम को संवाददाताओं को संबोधित करेंगे।
21/03/2022,8:01:19 PM. Read more
18/11/2021,8:35:58 PM. Read more
© 2015 - 2020 kolkatahindi.com
Design & Develop by GWS
Leave a Reply