भाजपा का दावा, पश्चिम बंगाल की पुलिस भी अब राज्य में भाजपा सरकार चाहती है

04/12/2020,8:04:31 PM.

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने दावा किया है कि राज्य की पुलिस भी अब भाजपा की सरकार चाहती है। घोष यहां शुक्रवार को चाय पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

घोष ने कहा कि राज्य की पुलिस भी अब भाजपा की सरकार चाहती है। भाजपा के सत्ता में आने पर पुलिस को उनकाे पूरा सम्मान देगी। घोष ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि ममता ने 2016 साल में कहा था कि पुलिसकर्मियों को फ्लैट दिया जाएगा। लेकिन आज तक इस घोषणा पर अमल नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सीबीआई की सक्रियता के कारण दीदीमनी (ममता) का बीपी बढ़ रहा है। तृणमूल कांग्रेस के शुरू किये गए ‘दुआरे-दुआरे सरकार’ अभियान पर घोष ने कहा कि केंद्र सरकार का माथा खराब नहीं हुआ है कि दीदीमनी जब चाहेंगी, उन्हें पैसे दे दिया जाएगा। दुआरे दुआरे सरकार के नाम पर बाइक जुलूस निकाले जा रहे हैं। सरकारी प्रतिनिधि ढूंढने पर भी नहीं मिलते हैं। और अब घर-घर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बार कोई चालाकी नहीं चलेगी। दादीमनी इस बार हार जाएंगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस चुनाव में मैं दीदी को 50 सीटों पर ही अटका कर रखूंगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *