भाजपा की सरकार नहीं बनी तो बांग्लादेश बन जाएगा बंगाल : सायंतन

03/12/2020,5:17:55 PM.

कोलकाता: यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में नहीं आती है, तो पश्चिम बंगाल पश्चिम बांग्लादेश बन जाएगा। भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने गुरुवार को यह टिप्पणी की है। गुरुवार एक रैली को संबोधित करते हुए  उन्होंने कहा,” बहुत दूर नहीं जाना है।” यहां से एक किलोमीटर चले जाइये। वहां एक आवाज़ उठी है कि भारत को टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाएगा।

बंगाल की मुख्यमंत्री  पश्चिम बंगाल को पश्चिम बांग्लादेश में बदलने में लगी हैं। उन्होंने कहा कि हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि ममता बनर्जी को सत्ता में रखने का मतलब पश्चिम बंगाल को जमात का केंद्र बनाना है। मालदा ब्लास्ट का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  मैं मालदा के  सुजापुर गया था। मैंने देखा कि वहां  विस्फोट से क्या हालत बने।”

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *