रणक्षेत्र बने हावड़ा-कोलकाता, पुलिस का लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़े, बमबाजी और पथराव, बंदूक बरामद, राजू बनर्जी व अरविंद मेनन घायल, धरने पर बैठे विजयर्गीय

08/10/2020,12:55:25 PM.

कोलकाताहिंदी.कॉम

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के नवान्न घेराव को लेकर गुरुवार को हावड़ा और कोलकाता में व्यापक गड़बड़ी हुई है। चार जगहों, जहां से जहां से जुलूस निकला और आगे बढ़ा, वे इलाके पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प से रणक्षेत्र बन गये। पुलिस के लाठीचार्ज, पानी की बछौर और आंसू गैस के गोले छोड़ने से कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता घायल हो गये हैं।

सबसे पहले हावड़ा के सांतरागाछी में व्यापक उत्तेजना और गड़बड़ी हुई। सांतरागांछी में भाजपा उपाध्यक्ष राजू बनर्जी और सांयतन बसु के नेतृत्व में निकले जुलूस को रोकने के पुलिस ने रंग मिलाए पानी की बौछार की। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़ा। इसमें राजू बनर्जी घायल होकर जमीन पर गिर गए। पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया।

उधर कोलकाता के हेस्टिंग मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग कर रखा था लेकिन वे बैरिकेटिंग गिराकर आगे बढ़ रहे थे। उसके बाद पुलिस ने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पथराव भी किया। यहां भाजपा सांसद अर्जुन सिंह को हेलमेट पहने हुए देखा गया।

हेस्टिंग में पुलिस के बल प्रयोग करने के विरुद्ध वरिष्ठ भाजपा नेता और बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, जयप्रकाश मजूमदार व अन्य नेता सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। विजयवर्गीय ने कहा कि हम शांतिपूर्ण जुलूस निकाल रहे थे लेकिन ममता बनर्जी ने हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को हिंसक बनाने के प्रयास किया है।

उधर हावड़ा मैदान में भी भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या और बंगाल युवा मोर्चा के अध्यक्ष सौमित्र खां के नेतृत्व में नवान्न घेराव के लिए जुलूस निकला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेट को तोड़ने का प्रयास किया तो यहां भी पुलिस ने पानी की बौछार की। इसके साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज भी किया। एक भाजपा कार्यकर्ता को लहूलुहना देखा गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर पत्थर बरसाए। पूरा इलाका रणक्षेत्र बन गया। यहां पुलिस ने एक भाजपा कार्यकर्ता के पास से एक पिस्तौल बरामद करने का दावा किया। एक पुलिस अधिकारी के हाथ में वह पिस्तौल दिख रही थी। हावड़ा मैदान में बम चलने की भी खबर है। हालांकि करीब डेढ़ बजे पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क से हावड़ा मैदान की तरफ धकेलने में कामयबा रही लेकिन वे अब भी वहां जमा है और फिर से गड़बड़ी होने की आशंका बन हुई है।

उधर कोलकाता के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र  बड़ा बाजार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में अफरातफरी मच गई। पुलिस के लाठी चार्ज के बाद बड़ा बाजार में भी अफरा-तफरी मच गई। हावड़ा ब्रिज पर भाजपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, जो जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे, ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार ने हमारे शांतिपूर्ण आंदोलने को रोकने के लिए सब तरह के हत्थकेंड अपनाए हैं। अरविंद मेनन जैसे वरिष्ठ नेता घायल हो गये। जिस तरह से हमारे शांतिपूर्ण आंदोलन को बलप्रयोग कर रोका गया उससे और कड़ी प्रतिक्रिया होगी।

कोलकाता में दोपहर दो बजने के बाद भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं मेंं झड़प की स्थिति बनी रही।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *