भाजपा नेता का लटका हुआ शव बरामद, भाजपा ने तृणमूल पर लगाया हत्या का आरोप

09/12/2020,4:50:46 PM.

कूचबिहारः फिर रहस्यमय तरीके से भाजपा कार्यकर्ता की मौत हो गयी है। बुधवार सुबह कूचबिहार में पार्टी के एक बूथ कमेटी का सदस्य का शव लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान कूचबिहार के तूफानगंज के रहने वाले स्वपन दास के रूप में हुई। वह तुफानगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ 191 नम्बर पर भाजपा की बूथ समिति के सदस्य थे।

बताया जा रहा है कि भाजपा नेता मंगलवार शाम से लापता थे। परिवार के सदस्यों इलाके में उनकी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिले। बुधवार सुबह स्थानीय अंडमार फूलबाड़ी गर्ल्स स्कूल के बरामदे में स्वपन का लटकता हुआ शव मिला। घटना प्रकाश में आते ही इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कूचबिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से स्वपन की हत्या की गयी है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के अनुसार, जब शव लटक रहा था, उस समय स्वपन के पैर जमीन पर थे। मृतक के पैरों के कई हिस्सों से भी खून बह रहा था। इसलिए उनका दावा है कि मामला किसी भी तरह से आत्महत्या का नहीं है। भाजपा का आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस ने ही स्वपन की हत्या की है फिर शव को लटका दिया है। हालांकि, तृणमूल ने दावा किया कि आरोप बेबुनियाद थे। उनका दावा है कि यह एक आत्महत्या है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *